गांधी चौक मिनी स्टेडियम में कायरवार क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026 का आगाज खेल भावना और एकता का संदेश, छत्तीसगढ़ के साथ नागपुर की टीमों की भागीदारी

गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में कायरवार क्षत्रिय समाज प्रीमियर लीग 2026 का प्रथम वर्ष बड़े उत्साह और खेलभावना के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग देखने को मिल रहा है, जिससे प्रतियोगिता का माहौल और भी जीवंत हो गया है।यह सात दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसमें प्रत्येक मैच 8-8 ओवर की दो पारियों में खेला जा रहा है।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की विभिन्न टीमों के साथ-साथ नागपुर की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जो मुकाबलों को और रोमांचक बना रही हैं।मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और खेल के प्रति समर्पण साफ दिखाई दे रहा है। हर टीम जीत के लिए पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन साथ ही खेलभावना और अनुशासन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जो इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरी है।कायरवार क्षत्रिय समाज के आयोजन समिति ने बताया कि विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कुल मिलाकर यह प्रतियोगिता न सिर्फ खेल को बढ़ावा दे रही है, बल्कि युवाओं को एक सकारात्मक मंच भी प्रदान कर रही है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles