Homeहमर बिलासपुरगाय से टकराकर मर्सिडीज़ कार के उड़ गए परखच्चे, समय पर एयरबैग...

गाय से टकराकर मर्सिडीज़ कार के उड़ गए परखच्चे, समय पर एयरबैग खुल जाने से चालक की बची जान, पर गाय की हो गई मौत।

गाय से टकराकर एक करोड़ की कार कबाड़ बन गई। यह तो किस्मत अच्छी थी कि चालक की जान बच गई। सरकार के दावे चाहे जो भी हो पर सच तो यह है कि सभी हाईवे पर काल बनकर गाय बैठी हुई है। सड़क दुर्घटनाओं में गायों की जान तो जा ही रही है इसी वजह से लोग भी दुर्घटनाग्रस्त होकर मर रहे हैं या घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक और हादसा पाली क्षेत्र के बुडबुड खदान ओवर ब्रिज के पास हुई, जहां उत्तर प्रदेश पासिंग की मर्सिडीज़ गाड़ी यूपी 63 AH 8100 का चालक अंकुर पांडे अंबिकापुर से कार की सर्विसिंग कराने रायपुर जा रहा था।

रास्ते में अचानक उसकी कार के आगे गाय आ गई, जिससे इतनी जबरदस्त टक्कर हुई की गाय की तो मौके पर ही मौत हो गई और कार उछलकर खाई में जा गिरी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार करीब 1 करोड रुपए की बताई जा रही है, जिसमें सेफ्टी फीचर होने की वजह से दुर्घटना होते ही एयरबैग खुल गए और चालक अंकुर पांडे की जान बच गई, लेकिन जिस गाड़ी को वह सर्विसिंग कराने ले जा रहे थे अब उसका काम बहुत बढ़ गया है। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकाला। साथ ही कार सवार को भी प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।

एयरबैग समय पर खुल जाने से चालक अंकुर पांडे को कोई चोट नहीं आई है। अगर यह मर्सिडीज़ की बजाय कोई और कर होती तो चालक की मौत सुनिश्चित थी, इसलिए जरूरी है कि सिर्फ कागजों पर नहीं हकीकत में भी गायों को गौठान और गौशाला पहुंचाया जाए और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो जो दूध न देने पर गायों को इस तरह से मरने और मारने के लिए सड़कों पर छोड़ देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments