Homeहमर बिलासपुरगिरोधपुरी से निकली 15 दिन के लिए सामाजिक स्वाभिमान न्याय यात्रा शुक्रवार...

गिरोधपुरी से निकली 15 दिन के लिए सामाजिक स्वाभिमान न्याय यात्रा शुक्रवार को पहुंची बिलासपुर।

बलौदाबाजार में हिंसक भीड़ द्वारा कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग लगाने और बाद में सैकड़ो की संख्या में लोगों की वाहनों को आग के हवाले करने के मामले में मास्टरमाइंड समेत आंदोलन में शामिल लोगों की बड़ी संख्या में धर पकड़ हुई है। इसी मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी जेल में है। इसी बीच इन आरोपियों के पक्ष में गिरोधपुरी से 15 दिवसीय सामाजिक स्वाभिमान न्याय यात्रा निकाली गई जो शुक्रवार को बिलासपुर पहुंची, जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दावा किया गया कि इस मामले में निर्दोषों को गिरफ्तार किया गया है और इन सभी की निःशर्त रिहाई की मांग की गई।

साथ ही चेतावनी दी गई कि ऐसा न करने पर आगामी 31 अगस्त को रायपुर में प्रदेशव्यापी महासम्मेलन का आयोजन कर 5 लाख कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे। जिसमे भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण के शामिल होने की भी बात कही गई है। इधर बिलासपुर में बड़ी संख्या में भीम आर्मी से जुड़े लोगों के पहुंचने की खबर पाकर पुलिस सतर्क हुई और कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हालांकि आंदोलनकारी यहां से शांतिपूर्वक ढंग से रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments