गुंडे बदमाशो की शामत… मैडी और डैनी के खिलाफ एन एस ए की कार्रवाई का प्रस्ताव…चुनाव से पहले एक्शन मोड़ में पुलिस

बिलासपुर/

🔹 गुंडे बदमाशों की आई शामत….

अपराधिक तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही….

एक्शन मोड में पुलिस, आदतन अपराधी/गुण्डा बदमाशों की खैर नहीं…

71 आदतन अपराधी गुण्डा सूची में शामिल, 19 जिला बदर और 2 पर रासुका प्रस्ताव

बिलासपुर में अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस एक्शन मोड़ में है… आपराधिक गतिविधि में शामिल रहने वाले गुंडे, बदमाश जिनकी हरकतों पर कोई सुधार नहीं हुआ है… और जिनके द्वारा आपराधिक घटनाएं की जा रही है ऐसे 71 आदतन अपराधियों को नए गुण्डा बदमाश की सूची में शामिल किया गया है…..
बिलासपुर में 300 आदतन अपराधियों का नाम गुण्डा बदमाश की सूची में शामिल था इन सभी गुण्डा बदमाशों के आचरण और व्यवहार पर लगातार नजर रखी गई थी, जिनमें 39 के आचरण में सुधार होने और इनके द्वारा अन्य अपराध घटित नहीं करने से गुण्डा सूची से नाम हटाया गया है….

अपराधो पर अंकुश लगाने

अपराधों की रोकथाम के लिए सकरी से 4, कोटा 3, सिविल लाइन, कोतवाली, सीपत से 2-2, तारबाहर, मस्तूरी, बिल्हा, पचपेड़ी, सरकंडा, तखतपुर से 1-1 कुल 19 प्रकरण जिला बदर की कार्यवाही के लिए कलेक्टर बिलासपुर के पास प्रस्ताव भेजा गया है

मैडी और डैनी होंगे जिले से बाहर!

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के अंतर्गत दो आदतन अपराधी रितेश निखारे उर्फ मैडी जरहाभाठा सिविल लाइन बिलासपुर और संतोष साहू उर्फ़ डैनी खमतराई सरकंडा बिलासपुर का नाम शामिल है…

विनोद कुशवाहा
एडिटर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles