Homeहमर बिलासपुरगुरुघासीदास विश्वविद्यालय में मिला छात्र का शव, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन निष्पक्ष...

गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में मिला छात्र का शव, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन निष्पक्ष जांच की मांग

बिलासपुर के गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में तालाब से एक युवक का शव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना 23 अक्टूबर की है, जब विश्वविद्यालय परिसर के भीतर तालाब में शव तैरता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि स्वामी विवेकानंद हॉस्टल में रहने वाला बीएससी फिजिक्स 5वें सेमेस्टर का छात्र अर्सलान अंसारी पिछले तीन दिनों से लापता है। इस घटना के बाद छात्र संगठनों में आक्रोश फैल गया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव किया और विश्वविद्यालय में निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदेश सह मंत्री एबीवीपी हिमांशु कौशिक ने कहा की इतनी बड़ी घटना के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है, जिससे छात्रों में भय और असंतोष का माहौल है। उन्होंने कहा कि जब तक जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द जवाब देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments