Homeहमर बिलासपुरगुरुद्वारा में रात को सेंधमारी, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा...

गुरुद्वारा में रात को सेंधमारी, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा दान पेटी की रकम से खरीदी गई मारुति-800 कार, चोरी गई कृपाणें बरामद

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर स्थित वाल्मीकि गुरुद्वारा में बीती रात चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गुरुद्वारा का ताला तोड़कर दान पेटी से 22 हजार रुपये, तीन कृपाण और एक छोटी तलवार चुरा ली थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम से खरीदी गई मारुति-800 कार, कृपाणें और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।16 अप्रैल को प्रार्थी हरप्रीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 अप्रैल की रात किसी अज्ञात चोर ने गुरुद्वारा के चैनल गेट और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर दान पेटी से नकद रकम और धार्मिक सामान चुरा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया।जांच के दौरान फुटेज में नजर आए संदिग्धों के आधार पर आशीष लाल नामक युवक को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथियों मानस उर्फ सोनू सिंह और अविनाश उर्फ बंटी रात्रे के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। चोरी की रकम में से 20 हजार रुपये में मारुति-800 कार खरीदी गई थी।तीनों आरोपियों को 22 मई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई तीन कृपाणें, एक लोहे की रॉड और कार जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments