गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय आंदोलन और धरना प्रदर्शन का अखाड़ा बना; विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने प्रशासनिक भवन के सामने भूख हड़ताल करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बिलासपुर का गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन का अखाड़ा बन गया है। एक बार फिर विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने भूख हड़ताल करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई है। विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने प्रशासनिक भवन के सामने भूख हड़ताल करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ कुल सचिव को हटाने की मांग भी शामिल है।

इस दौरान हाल ही में छात्रा की मौत को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका और मुआवजे की मांग भी शामिल है। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आलोक चक्रवाल प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले और उनसे बातचीत की। साथ ही उन्होंने महीने भर के भीतर सभी समस्याओं के निदान का भी भरोसा दिलाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles