गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में भारतीय भाषा सम्मेलन का आयोजन।

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत भारतीय भाषा सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय स्थित रजत जयंती सभागार में किया गया। यह आयोजन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली, भारतीय भाषा मंच, नई दिल्ली एवं भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन द्वारा संपन्न किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक चक्रवाला द्वारा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया एवं अध्यक्षीय व्यक्तव्य प्रस्तुत किया गया। आए हुए विशिष्ट अतिथियों एवं व्यक्तव्यों में प्रोफेसर अजय तिवारी कुलाधिपति, प्रोफेसर अनिल जोशी. पूर्व राजनायिक प्रफुल्ल शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट व्यक्तव्यों के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार से भारतीय भाषाओं को समृद्ध करना चाहिए। विभिन्न भारतीय भाषाओं का वर्णन करते हुए भारतीय भाषाओं में शिक्षा कैसे जन-जन तक पहुंचाई जा सके इत्यादि बातों का जिक्र अपने वक्तव्य में किए। साथ ही विश्वविद्यालय स्तर, राजकीय स्तर एवं कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रोफेसर प्रफुल्ल शर्मा अनिल जोशी द्वारा भारतीय भाषाओं के लिए “भारत सरकार द्वारा प्रारंभ हुए प्रयास एवं कारणीय कार्य पर विस्तृत जानकारी” प्रदान की गई एवं कार्यक्रम के अंत मे विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा अपने शोध पत्रों की प्रस्तुतीकरण किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles