गुरु घासीदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, बाबा के संदेशों को अपनाने का लिया संकल्प, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित कांग्रेस नेताओं ने लिया बाबा के संदेश अपनाने का संकल्प

गुरुवार को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इसी कड़ी में प्री-मैट्रिक छात्रावास जरहाभाठा से बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महंत बाड़ा होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा बाबा गुरु घासीदास के संदेशों—“मनखे-मनखे एक समान”—को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा, झांकियों और जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनीता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद नायक सहित बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा अनेक कांग्रेसी नेता शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल होकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हैं और आज उनके मार्गदर्शन से ही छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन बाबा के जयघोष और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles