गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय भंडारपुरी धाम मेले में 162 करोड़ से अधिक के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर 162 करोड़ से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने और कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नत करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों में मानवता और समानता का मार्ग छिपा है और इन्हीं आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।

उन्होंने समाज के युवाओं के लिए पायलट प्रशिक्षण का खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत संतजनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles