Homeहमर बिलासपुरगोड़पारा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नुकसान हुआ लेकिन जनहानि नहीं

गोड़पारा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नुकसान हुआ लेकिन जनहानि नहीं

रविवार रात को गोल बाजार स्थित दुबे रस्सी दुकान के संचालक मनोज दुबे के गोड़पारा स्थित मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मनोज दुबे का परिवार ऊपर के कमरों में रहता हैं और नीचे उन्होंने रस्सी पॉलिथीन आदि का गोदाम बना रखा है। इसी गोदाम में आग भड़की। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया साथ ही दमकल को भी सूचना दे दी गई। रात करीब 2:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गोदाम में मौजूद रस्सी पॉलिथीन आदि जलकर राख हो गए। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments