गौठान से छोड़े मवेशियों ने किया फसलों को नुकसान, गोढ़ी-एस के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले गोढ़ी-एस के ग्रामीण बड़ी संख्या में भाटापारा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और गांव के गौठान में रहने वाले मवेशियों को छोड़े जाने से किसानों के फसलों को हुए नुकसान की जानकरी दी और उक्त मामले में जिम्मेदार पर कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के एक महिला स्व सहायता समूह के द्वारा शिकायत कर गौठान में रखे मवेशियों को छोड़ा गया है। वही एसडीएम से मुलाकात के बाद ग्रामीण जनपद कार्यालय पहुचकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणो का कहना है कि छोड़े गए सभी मवेशियों को पुनः गौठान में रखा जाए एव मवेशी छोड़ने में जिम्मेदारो पर 24 घण्टे के भीतर कार्यवाही की जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles