Homeहमर बिलासपुरगौरेला-पेंड्रा में दोपहिया वाहन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार,साइबर सेल व...

गौरेला-पेंड्रा में दोपहिया वाहन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार,साइबर सेल व थाना गौरेला की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के बाद साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से कुल 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज चौधरी,सोनू यादव उमरिया मध्यप्रदेश हैं। वही तीसरा आरोपी मोहम्मद शहीद हे।तीनों आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को टारगेट करते थे। मास्टर चाबी को मॉडिफाई कर वाहन लॉक खोलने की तकनीक के जरिए चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के साथ सस्ते दामों में बेच दिया जाता था।मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर, जो एक मैकेनिक के रूप में कार्य करता है, ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने मौसा के साथ काम करते हुए मास्टर चाबी बनाना और ताले खोलने की तकनीक सीखी, जिसका इस्तेमाल वह चोरी में करता था।मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित कर उमरिया, शहडोल व नौरोजाबाद क्षेत्रों में भेजी गई। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments