गौ सेवा धाम में गोवर्धन पूजा, 56 भोग अर्पण और गौमाता की सेवा का संकल्प

पिछले 22 वर्षों से बीमार एक्सीडेंटल गायों की सेवा का कार्य बिलासपुर गौ सेवा धाम द्वारा किया जा रहा है। इसी कडी मे भगवान श्री कृष्ण की पूजा और एक्सीडेंटल गौ माता की पूजा आरती कर गोवर्धन पूजन किया गया।

जिस पर सभी भक्तों ने बड़े आनंदपूर्वक पूजा अर्चना की एवं गिरिराज जी महराज और गौमाता की आरती के साथ में प्रसाद वितरण किया गया।

भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। 56 भोगों को गौ माता ने एवं भक्तों ने ग्रहण किया गया। गौसेवक विपुल शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण भगवान ने अपनी उंगली से पर्वत उठा कर गौमाता की रक्षा की थी और हम सभी को ये संदेश दिया था कि आप गौ माता की रक्षा करे। कलयुग में गौमाता को अपने घर में स्थान देना होगा। आज गौमाता दर दर की ठोकरे खा रही हैं उसे लोग बेसहारा, मवेशी, आवारा शब्द से उच्चारण करने लगे और उसकी हत्या और दुर्गति चरम सीमा पर हो गई है ।

हमे चाहिए कि हम आगे आकर गौमाता की सेवा करे और जो लोग गौ सेवा कर रहे है उन्हें सहयोग करे सभी को आगे आकर गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक अधिकार मिले इसके लिए भी प्रयास करना चाहिए । आंदोलन में भाग लेना चाहिए इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles