Homeहमर बिलासपुरग्रामीणों ने उठाए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,कोनी पुलिस पर लगे कार्यवाही...

ग्रामीणों ने उठाए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल,कोनी पुलिस पर लगे कार्यवाही नहीं करने का आरोप

कई बार ऐसे मामले सामने आते है जिसमें वर्दी पर सवाल उठने लगते है, एक ऐसा की मामला बिलासपुर जिले के कोनी थाना इलाके से सामने आया है,जिसमें जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में कार्यवाही नहीं करने का आरोप कोनी पुलिस पर लगे है। ग्राम पौसारा में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही रहने वाले कुछ युवक उनके साथ आए दिन मारपीट करते है, जिसकी शिकायत उन्होंने कोनी थाने में करनी चाही पर थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वो न्याय की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे है, गांव में ही रहने वाली एक महिला ने उसके घर के पास रहने वाले भुनू,अजय,शेखर और अन्य दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, महिला ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर ये लोग आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम देते है, महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ होने की भी बात कही है,वही महिला के साथ आए गौतम सिंह ने बताया कि गांव में रहे वाली महिला रिंकी के घर उनके बेटे का आना जाना है, जिसके साथ भी मारपीट की गई है.पर कोनी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, जिसके बाद वो सोमवार को एसपी कार्यालय आए थे,एसपी कार्यालय से कार्यवाही का आश्वाशन मिलने के बाद वे थाने गए, पर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत नहीं ली गई। जिसे देखते हुए वे एक बार फिर मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे थे, जहां मीडिया के दखल के बाद ग्रामीणों की शिकात पर कोनी थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments