ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करना और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका संचालन भारतीय स्टेट बैंक कर रहा है, इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की गरीबी रेखा से नीचे की 56 महिलाओं का चयन किया गया है। उन्हें विभिन्न रोजगार से संबंधित जानकारी दी जा रही है, उन्हें मार्केट सर्वे कराया जा रहा है। ताकि सामानों की गुणवत्ता, समानों की कीमत क्या होती है किस प्रकार से मार्केटिंग की जाती है इसकी जानकारी दी जा सके।

उन्हें विभिन्न बाजारों में घुमाया जा रहा है सर्वे और प्रशिक्षण के बाद इन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिससे वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं इसके लिए बैंक से उन्हें सरकारी योजना के तहत लोन दिया जाएगा। स्टेट बैंक प्रभारी ने बताया कि पूरे देश में 589 शहरी और ग्रामीण सिटी के नाम से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें 20,000 से लेकर 20 लाख तक का लोन महिलाओं को दिया जाएगा ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर दूसरे को भी रोजगार दिला सके।





