Homeहमर बिलासपुरग्राम गातापार में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की गई जान।

ग्राम गातापार में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की गई जान।

पलारी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत का मामला सामने आया है। पलारी थाना पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजी है।रविवार को दोपहर 12:00 बजे ग्राम गातापार निवासी भोला निषाद 34 वर्ष एवम सहयोगी नंद कुमार वर्मा दोनो अपने खेतो में काम करने गए हुए थे कि तभी दोपहर मौसम खराब होने एवम आकाशीय बिजली गिरने से दोनो की खेत में ही मौत हो गई। जिसका पता परिजनों को सोमवार सुबह चला। जब दोनों युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन उन्हें ढूंढते हुए खेतो की ओर गए जहा खेत में दोनो का शव मृत पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना थाना पलारी पुलिस को दी। जांच में दोनो किसानों की मौत बिजली गिरने से होने का पता चला है। पुलिस ने पंचनामा आदि की करवाई के बाद शव को पोरस्टमार्टम हेतु भेजवाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments