ग्राम पंचायत केसला में हुआ लाखों का चावल घोटाला…

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत केसला मे चावल घोटाला का मामला सामने आया है ।जहां कई बार शिकायतों के बाद भी मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। मामले को लेकर वर्तमान सरपंच ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की है। ग्राम पंचायत केसला के पीडीएस दुकान में लाखों का चावल घोटाला का मामला सामने आया है ।लगातार शिकायत के बाद भी खाद्य विभाग के अधिकारी इस मामले में मौन है तो ग्रामीणों ने भी इस समस्या को लेकर सरपंच अम्बिका यादव के साथ कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की है ।बता दे कि जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केसला का मामला है, जहां 2021-22 में पूरे 1 माह के चावल के गमन का मामला सामने आया था जिसमें कई बार शिकायत की गई। मगर मामले में अधिकारी खानापूर्ति की कार्यवाही कर मामले को दबाते नजर आए।लगभग 3 वर्ष गुजर गए।लेकिन ग्राम पंचायत केसला के ग्रामीणों को अभी तक पूरे एक माह का चावल नहीं मिल पाया है, जिसके वजह से ग्रामीण काफी परेशान है। ऐसे में गांव वालों की समस्या को लेकर सरपंच अम्बिका यादव ने पूरे गांव वालों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में खाद्य विभाग और एसडीम के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द मामले जांच कर कार्यवाही की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ मामले में खाद्य विभाग के अधिकारी बयान देने से बचते नजर आए।l लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि चावल की परत आफरी में सभी की सहभागिता है ऐसे में आप ज्ञापन सौंप जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इस दिशा में कठोर कार्रवाई होगी और हितग्राहियों को उनके हक का चावल मिल पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles