Homeहमर बिलासपुरग्राम पंचायत ने महुआ शराब और गांजा बिक्री पर लगाई रोक बिलासपुर...

ग्राम पंचायत ने महुआ शराब और गांजा बिक्री पर लगाई रोक बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

मस्तूरी जनपद की ग्राम पंचायत सोठी पिपरतराई की महिलाओं ने महुआ शराब निर्माण और गांजा बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर नशा मुक्ति अभियान चलाने और प्रशासन से सहयोग की अपील की।ज्ञापन में कहा गया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध धंधे पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments