Homeहमर बिलासपुरग्रीन आर्मी ने पॉलिथिन रूपी रावण का भव्य दहन कर पर्यावरण संरक्षण...

ग्रीन आर्मी ने पॉलिथिन रूपी रावण का भव्य दहन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, पिछले 6 वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण को लेकर चला रहे जागरूकता

ग्रीन आर्मी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता की दिशा में लगातार छठे वर्ष “पॉलिथिन रूपी रावण दहन” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्राह्मण पारा, रायपुर से प्रारंभ हुआ। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी को हर और उल्लास के साथ मनाया गया। वही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने ग्रीन आर्मी के द्वारा पॉलिथिन रूपी रावण दहन”का दहन किया गया।इससे पहले ब्राह्मण पारा चौक से भव्य जनजागरण रैली निकली जो सत्ती बाजार, फव्वारा चौक, बजरंग मंदिर होते हुए कंकाली मंदिर पहुँची।

कंकाली माता मंदिर दर्शन के पश्चात कंकाली माता शस्त्रागार जो वर्ष में केवल दशहरा के अवसर पर खुलता है में शस्त्र पूजन किया गया। तत्पश्चात रैली आज़ाद चौक पहुँची।रैली मार्ग पर लगाये गए आकर्षक बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स ने जनता का ध्यान खींचा। रैली के दौरान लोगों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश साझा किया। नारे “पॉलीथिन जहर है, गौ माता पर कहर है” और “प्रकृति के दुश्मन तीन – पाउच, पन्नी, पॉलीथिन” पूरे मार्ग में गूंजते रहे और लोगों का ध्यान आकर्षण का केंद्र बने।

आज़ाद चौक में पॉलिथिन रूपी रावण दहन का आयोजन हुआ, जो पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के पदाधिकारी, सदस्य, पर्यावरण प्रेमी तथा दिशा कॉलेज रामनगर, कोटा के विद्यार्थी शामिल हुए। लगभग 100 लोग इस अभियान का हिस्सा बने और उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।ग्रीन आर्मी के सदस्य वर्षभर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता और जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। संस्था विगत 8 वर्षों से लगातार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और पर्यावरण बचाने की दिशा में काम कर रही है।

पॉलिथिन हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इसके उपयोग से मिट्टी, जल और हवा प्रदूषित हो रही हैं, और कैंसर, चर्म रोग और कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। हमें इसे तुरंत बंद करके स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना होगा।

हमें पॉलिथिन के कारण होने वाले स्वास्थ्य और पर्यावरणीय खतरे को समझते हुए तुरंत कपड़े और कागज के थैले अपनाने चाहिए। यह हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का जरुरी कदम है।कार्यक्रम का समापन जलपान एवं दशहरा मिलन के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments