Homeहमर बिलासपुरग्रैंड गुंबर न्यूज़ की खबर का असर, विकलांग महिला को प्रशासन ने...

ग्रैंड गुंबर न्यूज़ की खबर का असर, विकलांग महिला को प्रशासन ने सौंपी नई बैटरी साइकिल

बिलासपुर उसलापुर स्थित अटल आवास में रहने वाली संतोषी चेलकर, जो विकलांग हैं, कुछ समय पहले अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं थीं। संतोषी ने अधिकारियों को बताया कि लगभग चार साल पहले उन्हें सरकार की ओर से एक बैटरी साइकिल प्रदान की गई थी, जो अब पूरी तरह से खराब हो चुकी है। साइकिल खराब हो जाने के कारण उन्हें कहीं भी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरीवश उन्हें ऑटो से सफर करना पड़ता था, जिसके लिए उन्हें हर बार 300 से 400 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, जो उनके लिए एक बड़ी आर्थिक चुनौती थी। संतोषी की इस समस्या को ग्रैंड गुंबर न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया और विस्तार से प्रसारित किया। खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्परता दिखाते हुए संतोषी को एक नई बैटरी चलित साइकिल प्रदान की।

नई साइकिल मिलने के बाद संतोषी चेलकर ने खुशी जाहिर करते हुए ग्रैंड गुंबर न्यूज़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं पिछले कई वर्षों से बैटरी साइकिल की मांग कर रही थी, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। छोटे बच्चों के साथ आने-जाने के लिए मुझे हर बार भारी भरकम किराया देना पड़ता था। अब प्रशासन ने मेरी बात सुनी और मुझे बैटरी साइकिल दे दी गई, जिससे मेरी समस्या काफी हद तक हल हो गई है। अब मुझे कहीं भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होती और न ही किराए पर पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments