ग्रैंड गुंबर न्यूज़ की रिपोर्ट पर रेलवे हरकत मे, अंडर ब्रिज बंद कर शुरू होगा सुधार कार्य, मवेशियों को पकड़ने 15 से 25 तक बंद रहेगा तारबाहर रेलवे अंडर ब्रिज, रेलवे 10 दिन करेगा मेंटनेंस

बिलासपुर बारिश के मौसम में मवेशियों की भीड़ के चलते खतरा बन चुके तारबाहर रेलवे अंडर ब्रिज को 15 जुलाई से 25 जुलाई तक पूरी तरह बंद किया जाएगा। ग्रैंड गुंबर न्यूज़ द्वारा तार बाहर अंडर ब्रिज के अंदर मवेशियों की भीड और जलभराव को लेकर दिखाई गई खबर के बाद रेलवे विभाग तुरंत हरकत मे आया। इस कारण कुछ दिनो के लिए ब्रिज पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और मवेशियों को पकड़कर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। यह फैसला नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रेलवे विभाग इस 10 दिन के भीतर अंडर ब्रिज में जरूरी मरम्मत कार्य करेगा। साथ ही ‘काउ कैचर’ टीम मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करेगी। बारिश के कारण ब्रिज में जलभराव की स्थिति बनती है, जिससे मवेशियों और लोगों दोनों को खतरा बना रहता है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखकर रेलवे और प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है। तारबाहर अंडर ब्रिज के बंद रहने के दौरान चुकुहियापारा अंडर ब्रिज को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह मार्ग आम जनता के लिए खुला रहेगा।

हालांकि, सिरगिट्टी और आसपास के क्षेत्र के निवासियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और आवश्यक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। वहीं, मवेशी पालकों को भी सतर्क करते हुए कहा गया है कि अपने जानवरों को खुले में न छोड़े, जिससे स्थिति फिर से न बिगड़े। रेलवे मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि मरम्मत और मवेशी हटाने के कार्य की निगरानी लगातार की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस काम को समयसीमा में पूरा करें और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles