घमतरी में मंदिर पहुंचा भालू, शिवलिंग के पास मचा हड़कंप तेल के डिब्बे से छेड़छाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

धमतरी जिले से एक हैरान करने वाला और दिलचस्प मामला सामने आया है। बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के देवपुर स्थित शासकीय आवास जेडी कॉलोनी परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक भालू रेलिंग फांदते हुए सीधे शिव मंदिर परिसर में पहुंच गया।मंदिर में भालू को देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए, लेकिन भालू शांत अंदाज में मंदिर परिसर में घूमता नजर आया। वह शिवलिंग के पास रखे तेल के डिब्बे का ढक्कन खोलने की कोशिश करता दिखा, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भोजन या किसी गंध के चलते मंदिर तक पहुंचा होगा।इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे जंगल से भटके वन्यजीव की मजबूरी बता रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। घमतरी जिले का यह अनोखा वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles