Homeहमर बिलासपुरचकरबेड़ा निवासी सुरेंद्र के साथ पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े और...

चकरबेड़ा निवासी सुरेंद्र के साथ पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े और चाकू से घायल करने वाला गोविंदा गिरफ्तार।

गोविंदा का हमलावर साथी झब्बू उर्फ समीर टंडन की पुलिस तलाश कर रही है।

20 मार्च की रात मल्हार स्थित इस्माइल ढाबा में सुमित टंडन और गोविंदा बंजारे खाना खा रहे थे। इस दौरान वहां चकरबेड़ा निवासी सुरेंद्र धृतलहरे पहुंचा, जिसकी इन दोनों से किसी पुराने मसले को लेकर विवाद होने लगा, जो लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गया। इस दौरान गोविंदा ने सुरेंद्र को पकड़ लिया और समीर ने ढाबे में रखे सब्जी काटने के चाकू से सुरेंद्र के पीठ और पेट में कई हमले कर दिये, जिससे सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं पुलिस में मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पामगढ़ से गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी झब्बू उर्फ समीर टंडन की पुलिस तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments