चकरभाटा: युवती के साथ छेड़छाड़, भाई के विरोध पर युवकों ने किया मारपीट

चकरभाटा क्षेत्र के काली ढाबा में युवको ने बाथरूम से निकल रही युवती से छेड़छाड़ की किसी तरह वहां से निकल कर युवती ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी और जब युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो युवको ने उसे मारना शुरू कर दिया। पीड़ित युवती ने चकरभाठा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपनी सहेली और भाई के साथ रात में खाना खाने के लिए चकरभाठा स्थित काली ढाबा गई थी। वहां पहुंचते ही वह अपनी सहेली के साथ बाथरूम की ओर गई । वहां से निकलते ही अंकित सिंह और उसके साथी दीप सलूजा ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के भाई ने इसका विरोध कर युवकों को समझाइश देना चाहा तो उन्होने युवती के भाई के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। इधर जब युवती और उसका भाई कार से घर जाने लगे तो आरोपियों ने रास्ते में उनके कार का शीशा तोड़ दिया। त्योहारों के समय इधर पुलिस प्रशासन अपराध पर नियंत्रण करने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है लेकिन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इस घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा चकरभाटा थाने में दी गई है। पुलिस मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुड़ गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles