Homeहमर बिलासपुरचकरभाठा के मेटल स्टोर में महिला गैंग ने उड़ाए 50 हजार, CCTV...

चकरभाठा के मेटल स्टोर में महिला गैंग ने उड़ाए 50 हजार, CCTV फुटेज आया सामने चेहरे पर इस्काफ बांधकर भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

चकरभाठा स्थित छत्तीसगढ़ मेटल स्टोर में फर्नीचर खरीदने आई महिला के पर्स से ₹50,000 चोरी करने वाली महिला गैंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना 19 अप्रैल की है, जब रानीगांव निवासी रूखमणी निर्मलकर अपने पति के साथ दुकान पहुंची थीं। खरीदारी के बाद भुगतान करने के लिए जब उन्होंने पर्स देखा तो उसमें रखी नकदी गायब थी। घटना की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुकान संचालक बाबा दुबे के अनुसार, फुटेज में दो महिलाएं दिख रही हैं, जिनमें एक आसमानी कलर का शूट और दूसरी कत्थई रंग की साड़ी व इस्काफ में नजर आ रही है। दोनों महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर रूखमणी निर्मलकर के पर्स से रकम निकालते हुए स्पष्ट दिख रही हैं।

संचालक ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ महिलाएं चेहरे पर इस्काफ बांधकर दुकान में प्रवेश करती हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पहले भी नवरात्रि के समय इसी तरह चोरी की वारदात हो चुकी है।फिलहाल चकरभाठा पुलिस ने आरोपी महिलाओं की तलाश तेज कर दी है। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और दुकान संचालक ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई इन महिलाओं को पहचानता हो तो तुरंत पुलिस या नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments