चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई, झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की बाइक व मोबाइल जप्त, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

थाना चकरभाठा पुलिस ने झपटमारी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई, जिसमें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने त्रिवेणी डेंटल कॉलेज के पास मोबाइल झपटमारी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स जप्त कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया। कार्रवाई में एसीसीयू व थाना चकरभाठा पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles