Homeहमर बिलासपुरचकरभाठा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, हाईवा जप्त खनिज विभाग ने...

चकरभाठा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, हाईवा जप्त खनिज विभाग ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

चकरभाठा क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम ने वाहन को रोककर चालक से रॉयल्टी पर्ची मांगी, लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्परता दिखाते हुए खनिज विभाग ने वाहन को जप्त कर सुरक्षा के लिए चकरभाठा थाने के सुपुर्द कर दिया और चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक यह मामला खनिज तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसमें बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन किया जा रहा था। ऐसे अवैध परिवहन से शासन को राजस्व की भारी हानि होती है। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।खनिज विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के खनिज तस्करों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में भी अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments