चक्रवात मोंथा के असर से प्रदेश में बदला मौसम दक्षिण में झमाझम, उत्तर-मध्य में दो दिन तक बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम ठंड की शुरुआत में ही बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और दक्षिणी क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक उत्तर और मध्य क्षेत्र के संभागों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।चक्रवात मोंथा फिलहाल कमजोर होकर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है,लेकिन इसका असर अब भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है।अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में दर्ज हुआ।बीते 24 घंटों में रामानुजगंज में 4 सेंटीमीटर, सोनहत और बिहारपुर में 2-2 सेंटीमीटर तथा वाड्रफनगर में 1 सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवात मोंथा उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और वर्तमान में यह जगदलपुर से दक्षिण दक्षिण पश्चिम में लगभग 220 किलोमीटर दूर स्थित हैl

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles