Homeहमर बिलासपुरचर्च ऑफ़ ख्राईष्ट में खजूर के रविवार का पर्व धूमधाम से मनाया...

चर्च ऑफ़ ख्राईष्ट में खजूर के रविवार का पर्व धूमधाम से मनाया गया

चर्च ऑफ़ ख्राईष्ट में खजूर के रविवार का पर्व धूमधाम से मनाया गया
पास्टर सुदेश पॉल ग्रुप द्वारा रविवार को सुबह 9:30 बजे तारबाहर मसीह टेंट हाउस से जुलूस निकाला गया जो इंदिरा गाँधी चौक, सी ,एम ,डी ,चौक होता हुआ चर्च भवन पहुँचा। मार्ग में चर्च के जवानों द्वारा लस्सी वितरण किया गया। चर्च आराधना का संचालन मुकेश पॉल ने किया। उपदेश पास्टर सुदेश पॉल के द्वारा सुनाया गया। प्रार्थना मंजू निशा, सुनीता मसीह ,मधुबाला, प्रीति वालेस ने किया, पास्टर सुदेश पॉल ने अपने उपदेश में बताया कि आज के दिन यीशु मसीह का यरूशलेम के मंदिर में विजय प्रवेश हुआ था, अंदर जाकर उन्होंने देखा कि लोग भेड़, बकरी, कबूतर बेच रहें हैं । सर्राफों द्वारा लेन देन हो रहा है। यीशु मसीह ने उनसे कहा । मेरा घर प्रार्थना का घर कहलायेगा, तुम ने इसे डाकुओं की खोह बना दिया है। प्रभु ने मंदिर की सफाई की, लेन देन करने वालों को बाहर भगा दिया। प्रियो,आज हमारा हृदय रूपी मंदिर भी गंदगी और मलीनता से भरा हुआ है। इसे स्वच्छ और साफ़ रखने की आवश्यकता है, कि हमारा मन मंदिर, ईश्वर का निवास स्थान बन जाएं।
आराधना पश्चात नास्ता एवं कोल्डड्रिंक माजा की व्यवस्था की गई। भारी संख्या में मसीहियों की उपस्थिति थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विल्सन जॉन, अरविंद कुमार, मुकेश पॉल, प्रवीण जैसल, सनी जॉन, पास्टर शामुएल वालेस, राहुल जॉन, नार्मन हेनरी, नवीन विलियम, जेरल्ड डेनियल, राकेश पॉल, बोल्डी कुमार, विवेक पॉल, अमन तांती, मार्शल दयाल, एंजलिना पॉल, मीनू सिंह, अरूणा कुमार, ज्योति वालेस, माग्रेट पॉल, रीना दास, शीबा लुईस, शबनम मोईत्रा, श्वेता दास, फ्रेनी मसीह, आदि का सराहनीय योगदान रहा, खजूर के रविवार ( पॉम संडे) का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

पास्टर सुदेश पॉल 98274-86240

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments