चलती ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, टला बड़ा हादसा ,शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में आई तकनीकी खराबी, सभी यात्री सुरक्षित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब 11202 शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के गार्ड कोच का एक पहिया अचानक पटरी से उतर गया। यह घटना नैनपुर और केवलारी स्टेशन के बीच किलोमीटर 1125/2 के पास दोपहर करीब 12 बजकर 23 मिनट पर हुई। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार शहडोल से नागपुर जा रही यह ट्रेन नैनपुर स्टेशन से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर रवाना हुई थी। इसी दौरान ट्रेन के पीछे लगे एसएलआर कोच का आगे का एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर से एआरएमई को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया और रेलवे के अधिकारी व तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुट गए।इस घटना का असर 11201 नागपुर–शहडोल एक्सप्रेस पर भी पड़ा, जिसके लिए रेलवे प्रशासन ने रेक रिप्लेसमेंट की व्यवस्था की। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए गए और स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।फिलहाल रेलवे की तकनीकी टीम इस बात की जांच कर रही है कि कोच का पहिया पटरी से उतरने की वजह क्या रही। प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी से जुड़ा मामला माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles