
रायगढ़ जिले के छाल रेंज के बोजिया परिसर से इंसान और जंगली जानवरों के बीच तालमेल की दुर्लभ तस्वीर सामने आई है। 28 अक्टूबर को निगरानी पर निकले हाथी मित्र दल ने सड़क पर खड़े 15 हाथियों के झुंड से शांति से कहा चलो जी, जंगल अंदर जाओ और हैरानी की बात यह रही कि हाथी सचमुच धीरे-धीरे जंगल की ओर लौट गए।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखता है कि न हाथियों में डर था न इंसानों में आक्रोश बस आपसी विश्वास और समझ थी। स्थानीय लोग इसे मानव और वन्यजीवों के शांत सह-अस्तित्व का उदाहरण बता रहे हैं और कहते हैं कि जब तक इंसान उन्हें उकसाए नहीं, हाथी कभी नुकसान नहीं पहुंचाते।


