Homeहमर बिलासपुरचांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक...

चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

थाना चांपा पुलिस ने नया बस स्टैंड क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रघुवीर सिंह सिदार निवासी जगदल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवारनुमा चाकू बरामद किया है।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में एएसआई अरुण सिंह, आरक्षक आकाश कालोसिया और शंकर राजपूत की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments