Homeहमर बिलासपुरचांपा में हत्या का खुलासा: शराब पार्टी में विवाद ने ली जान,...

चांपा में हत्या का खुलासा: शराब पार्टी में विवाद ने ली जान, छह आरोपी गिरफ्तार डंडे से हमला कर गला दबाकर की गई हत्या, पुलिस ने कुछ घंटों में सभी को दबोचा

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। घटना 15 नवंबर की रात घोघरा नाला क्षेत्र में हुई, जहाँ गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी में सागर कर्ष और उसके पांच साथियों ने मिलकर रोहित महंत की डंडे से पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थी प्रमोद कुर्रे की रिपोर्ट पर चांपा पुलिस ने तत्काल हत्या का केस दर्ज किया।मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी विजय कुमार पांडे, एएसपी उमेश कश्यप और एसडीओपी यदुमणी सिदार के निर्देश पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में सभी छह आरोपियों—सागर कर्ष, नागेश्वर नायडू, अश्वनी सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू—को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। सागर कर्ष के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त किया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments