Homeहमर बिलासपुरचाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी गिरफ्तार सीपत पुलिस ने आईटी और पॉक्सो...

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी गिरफ्तार सीपत पुलिस ने आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

थाना सीपत क्षेत्र में महिला व नाबालिग बच्चों की अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड व शेयर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी प्रवीण कुमार मवार (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम उनी, थाना सीपत के विरुद्ध आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस को मोबाइल धारक के खिलाफ शिकायत मिलने पर साइबर सेल की मदद से उसकी पहचान की गई। आरोपी को पूछताछ के लिए तलब किया गया, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। वजह सबूत में उसका मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे एवं आरक्षक प्रकाश जगत की सक्रिय भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इंटरनेट या मोबाइल के माध्यम से किसी भी महिला या बच्चे की अश्लील सामग्री शेयर या अपलोड न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments