चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार.. आम रास्ते पर आने जाने वाले राहगीरों को कर रहा था परेशान

-0- आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

-0- आरोपी के कब्जे से किया गया 01 नग नुकिला बटनदार चाकु जप्त

बिलासपुर। निर्वाचन वर्ष 2023 के मददेनजर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के उद्वेश्य से दिनांक 05-09-2023 को थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा उपनिरीक्षक भावेश सेन्डे के हमराह पेट्रोलिंग आर मनोज साहू एवं लक्ष्मण चंद्रा के साथ नालापारा की ओर जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना किया गया था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि भारती नगर गली नंबर 02 के पास इमरान खान नामक व्यक्ति एक धारदार नुकिला बटनदार चाकू लेकर सार्वजनिक जगह पर आम जनो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर भारती नगर गली नंबर 02 के पास गया जहा पर एक लड़का अपने पास एक धारदार नुकिला बटनदार चाकू लेकर आने जाने वाली को डरा धमका रहा था जिसे घेरा बंदी कर पकड़ने का प्रयास करने पर पुलिस की उपस्थिति में भी उग्र होकर चाकू लहराने लगा जिसे समक्ष गवाहन के अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम इमरान खान पिता उस्मान खान उम्र 18 वर्ष 4 माह सा० भारती नगर गली नंबर 02 के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया आरोपी इमरान खान का कृत्य धारा 25] 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाये जाने से अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के पिता उस्मान खान को दीया गया बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य उपनिरीक्षक भावेश सेन्डे आरक्षक मनोज साहू लक्ष्मण चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles