चाकू से हत्या मामले में फरार आरोपी सहित 4 गिरफ्तार लवन पुलिस की कार्रवाई, हत्या व संश्रय देने वालों पर शिकंजा

थाना लवन क्षेत्र के ग्राम गदहीडीह में हुए चाकू से प्राणघातक हमले और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी राहुल वर्मा सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशा करने को लेकर हुए विवाद में आवेश में आकर राहुल वर्मा ने चुम्पेश्वर ध्रुव पर चाकू से हमला किया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पहले ही एक विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका था।पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद राहुल वर्मा को भागने में दुलेश्वर प्रसाद निषाद, अमन कुमार चौहान और थानेश्वर वर्मा ने सहयोग व संश्रय दिया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर की गई कार्रवाई में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles