Homeहमर बिलासपुरचाय-पानी के बिना नहीं मिलता आवास,हितग्राहियों को हो रही परेशानी झपेली में...

चाय-पानी के बिना नहीं मिलता आवास,हितग्राहियों को हो रही परेशानी झपेली में आवासमित्र की खुलेआम वसूली, सीईओ ने दिए जांच के आदेश

बलौदा विकासखंड के झपेली ग्राम पंचायत में आवासमित्र द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है। गांव के कई हितग्राहियों का आरोप है कि आवास स्वीकृति, किश्त रिलीज़ और फॉर्म भरने के नाम पर आवासमित्र 100 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की वसूली कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि “चाय-पानी” के बिना कोई भी आवासीय कार्य नहीं होता। कई अधूरे मकानों के लिए किश्त जारी करने के नाम पर भी मोटी रकम की मांग की जा रही है।,साथ ही साथ महिलाओं को गुमराह किया जाता है कि आपके घर में जियो टेकिंग करते समय लोकेशन नहीं आ रहा है यदि आप 1 हजार देंगे तो लोकेशन ला सकता हूं ग्राम झपेली के सरपंच ने बताया कि भाजपा सरकार में इस तरह की अवैध वसूली किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी और उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई है। वहीं जनपद सीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित कर तत्काल सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments