Homeहमर बिलासपुरचिट फंड कंपनी पर कोई कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने...

चिट फंड कंपनी पर कोई कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने नेहरू चौक पर शुरू किया अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन।

चिट फंड कंपनी पर कोई कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने नेहरू चौक पर अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है। भुगतान क्रांति के नाम से पूरे देश में अनियमित जमा योजना पाबंदी कानूनी 2019 को लागू करने हेतु एवं पूरे देश के ठगी पीड़ित निवेशकों का चिट फंड कंपनियों में डूबी हुई रकम को वापस दिलाने तथा चिट फंड कंपनी के संचालक मैनेजर और डायरेक्टर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने को लेकर देशव्यापी आंदोलन चल रहा है, जिला स्तर पर भी 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन नेहरू चौक पर चल रहा है। पीड़ित जमा कर्ता इकाई संघ के सदस्यो ने बताया कि निवेशकों का पैसा नियमानुसार 2 से 3 गुण तथा 180 दिनों में सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रव्यापी असहयोग आंदोलन पूरे भारत वर्ष में किया जा रहा हैं। नेहरू चौक में चल रहे असहयोग आंदोलन के सदस्यों ने बताया कि जब तक हमारा पैसा वापस नहीं मिलता और आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments