चिल्हाटी नदी किनारे झाड़ियों के बीच लाश मिलने से फैली सनसनी

रविवार को चिल्हाटी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी , जब क्षेत्रवासियों ने नदी किनारे झाड़ियों के बीच सड़कर सुख चुके एक ढांचे के रूप में एक लाश देखी।डरे सहमे लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जहां मौकाए वारदात पर पहुंचकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।पूरी घटना थाना सरकंडा एवं मोपका चौकी के ग्राम चिल्हाटी क्षेत्र की है।मौके पर पहुंची पुलिस ने घण्टों मशक्कतों के बाद सड़कर सुख चुके ढांचे के आकार वाली लाश की शिनाख्ती महिला के रूप में की।इतना ही नही महिला की लाश नग्न अवस्था मे पाई गई है, वहीं उसके कपड़े भी घटना स्थल से थोड़ी दूर पाई गई है।लाश को देखकर तो यही प्रतीत हो रहा है कि कुछ दिनों पहले किसी ने महिला की हत्या कर उसे झाड़ियों के बीच फेंक दिया हो।हालांकि पुलिस ने सम्भावना जताया है कि लाश किसी विक्षिप्त महिला की होगी।जो कहीं पुल से कूद गई या गिर गयी होगी और चिल्हाटी के पास नदी किनारे बहकर आ गयी होगी।इस मामले को संवेदनशील मानकर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर ही एफएसएल की टीम को भी बुलाकर मामले का जांच कराया है।


बहरहाल बॉडी पुरानी होने की वजह से ढांचे और कंकाल के रूप में तब्दील हो गयी है।फिलहाल महिला की शिनाख्ती नही हो सकी है।इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए सिम्स फोरेंसिक लैब भेज दिया है।वहीं पुलिस बिलासपुर जिले सहित अन्य जिलों के थानों से सम्पर्क कर महिलाओं की गुमशुदगी के मामले में भी तफ्तीश कर रही है। ताकि बॉडी की शिनाख्ती हो सके और इस अनसुलझे मामले का खुलासा हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles