Homeहमर बिलासपुरचेतना अभियान के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, चेतना विरुध्द साइबर...

चेतना अभियान के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, चेतना विरुध्द साइबर फ्रॉड के उद्देश्य से होगा काम।

चेतना के पहले चरण के बाद अब चेतना के दूसरे चरण की भी शुरुआत हो गयी है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के आला अधिकारियों और कॉलेज के प्रबंधन, प्राचार्य, अध्यापक एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति में बुधवार को इसका शुभारंभ सीएमडी कालेज से किया।

चेतना एक अतुलनीय पहल के दूसरे चरण की शुरुआत बुधवार के दिन सीएमडी कालेज के सभागार से की गयी। इस खास अवसर पर बिलासपुर जिले के एसपी रजनेश सिंह, एएसपी उमेश कश्यप, एएसपी अर्चना झा, एएसपी अनुज कुमार, एएसपी नीरज चंद्राकर, सीएसपी, डीएसपी एवं कालेज के चेयरमैन पंडित संजय दुबे, प्राचार्य संजय सिंह, राजकुमार पंडा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और निजी संगठनों के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने सु-स्वागतम गीत प्रस्तुत कर की। वहीं मुख्य अतिथि एसपी रजनेश सिंह का शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी विशिष्ठ अतिथियों को पुष्प गुच्छ बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। पहले चरण की शुरुआत कम्युनिटी एवं सामुदायिक पुलिसिंग से की गई थी। इस दौरान पुलिस एवं आम जनता के बीच मित्रता वाले सम्बन्ध बनाएं गए, साथ ही गुंडे बदमाशों, असमाजिक तत्वों, नशे के विरुद्ध जमकर कार्यवाही की गई। इसके अलावा रक्तदान, हेलमेट बैंक की शुरुआत जैसे विभिन्न आयोजन किये गए। इसी तरह बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर के दूसरे चरण की शुरुआत की गई।

इस मुहिम के जरिये अब जगह जगह साइबर की पाठशाला लगाई जाएगी। एसपी ने कहा कि लोग लगातार साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे थे, हालांकि एफआईआर दर्ज कर बिलासपुर पुलिस ने भी बड़े से बड़े भारत से लेकर विदेशी साइबरों ठगों को गिरफ्तार किया है लेकिन इसमें जनजागरूकता की कमी थी जिस पर जोरों से जगह जगह साइबर के पाठ पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए थाना स्तर पर चेतना मित्र समिति बनाई गई है जिस पर मंथन कर ऐसे पाठशाला रोजाना थानों के साथ साथ स्कूल कॉलेजों, गली मोहल्लों साथ ही स्लम क्षेत्रों में भी आयोजित किये जायेंगे। इसी के साथ एसपी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को चेतना मित्र बताया और सभी को सम्बोधित कर नवीन कानून के सम्बंध में भी अहम जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि आजकल अनजान नंबर से पुलिस सीबीआई और ईडी के अधिकारी बताकर जालसाज कॉल कर रहे हैं, उनके झांसे में ना आए और उन्हें किसी भी तरह का कोई भी दस्तावेज ना दे। इसी तरह आजकल शेयर मार्केटिंग के जरिए अनजान वेबसाइट सोशल मीडिया गूगल सर्च इंजन लोन वेबसाइट रेटिंग कोरियर बॉय और अनजान एप्स के जरिये मुनाफा का झांसा देकर जालसाजी की जा रही है। एसपी ने सभी से ऐसे साइबर फ्रॉड से सजग रहकर सावधानी बरतें अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments