चेतना कार्यक्रम: अव्यवस्थाओं से नाराज हुए बच्चे, परिजन और शिक्षक

एसपी रजनेश सिंह की ओर से शुरू की गई चेतना मुहिम के तहत ड्राइंग कंपटीशन में चयनित स्कूली विद्यार्थियों का पुलिस लाइन में प्रदर्शनी लगाया गया।यहां एसपी के हाथों प्रमाण पत्र पाने के लिए तकरीबन 1हजार विद्यार्थियों के साथ अलग अलग स्कूलों के शिक्षक और बच्चों के परिजन भी पुलिस लाइन पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में भारी अव्यवस्था नजर आई।

एक तो पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन में क्षमता से अधिक बच्चों एवं उनके परिजनों और शिक्षकों को बुला लिया गया था।उसपर उनके लिए यहां ठीक से साधन संसाधनों का कोई इन्तेजाम नही किया गया।पुलिस लाइन के सभागार में सीमित कुर्सियां ही होने के चलते स्कूली बच्चे, उनके परिजन और शिक्षक धूप में इधर-उधर भटकते नजर आए।यहां तक कि उनके लिए यहां किसी तरह की ना तो चलित शौचालय की व्यवस्था की गई थी और ना ही सभी के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था ही थी।

कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों के परिजनों ने कहा कि जब कार्यक्रम शाम को होना था तो उन्हें दोपहर से ही तेज धूप में पुलिस लाइन में अव्यवस्थाओं के बीच क्यों बुला लिया गया।पुलिस विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामने आई बड़ी खामियों को लेकर स्कूली बच्चे,,परिजन और शिक्षकों की जमकर नाराजगी नजर आई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles