चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत पर रेलवे क्षेत्र न्यू लोको कॉलोनी स्थित 125 वर्ष पुरानी श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई माता की आराधना 9 अप्रेल से 17 अप्रेल तक।

मंगलवार से संपूर्ण विश्व में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गयी । इसी क्रम में रेलवे क्षेत्र न्यू लोको कॉलोनी स्थित 125 वर्ष पुरानी श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर शक्ति की आराधना में 9 अप्रेल से 17 अप्रेल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां नवरात्र के अवसर पर देवी के दरबार में 801 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए साथ ही पूरे 9 दिनों तक देवी का 9 रंगों की साड़ी से श्रृंगार कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।

मंदिर के पूजा प्रभारी तरुण आचारी महाराज ने बताया की नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर समिति के सभी सदस्यगणों और मंदिर में उपस्थित सभी भक्तजनों के द्वारा प्रतिपदा तिथि में सुबह घट स्थापना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। मंदिर में वृंदावन से पधारे आचार्य दीपक दुबे के साथ आए अन्य सहयोगी आचार्यों द्वारा 9 दिनों तक सतचंडी पाठ , ललिता सहस्रनाम और देवी भागवत का पारायण किया जाएगा। आठवें दिन अष्टमी के अवसर पर श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा 108 कन्याओं की विशेष पूजा अर्चना कर कन्या भोजन कराया जाएगा। इसके पश्चात नवमी के दिन पूर्णाहुति के साथ चैत्र नवरात्रि उत्सव का विधिवत समापन होगा।मंदिर समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles