चौकसे ग्रुप आफ कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग का अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता

कॉलेज में सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है।

मुख्य अतिथि के रूप में अल्ट्राटेक सीमेंट के इंजीनियर प्रदीप कुमार झा जोनल हेड ईस्ट बी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रबंध निदेशक डॉक्टर आशीष जायसवाल ने की।

बिलासपुर संभाग में किसी महाविद्यालय में अपनी तरह का यह पहला सेंटर आफ एक्सीलेंस है।

चौकसे ग्रुप आफ कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग का अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू हुआ। कॉलेज में सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है, बिलासपुर संभाग में किसी महाविद्यालय में अपनी तरह का यह पहला सेंटर आफ एक्सीलेंस है, जिसके माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों को उच्चतम गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम प्रदान करके तकनीकी कौशल को मजबूत बनाया जाएगा।

गुरूवार को चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रबंध निदेशक डॉक्टर आशीष जायसवाल ने की, मुख्य अतिथि के रूप में अल्ट्राटेक सीमेंट के इंजीनियर प्रदीप कुमार झा जोनल हेड ईस्ट बी उपस्थित थे। अल्ट्राटेक के जोनल हेड प्रदीप कुमार झा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कदम हमारे संगठन और इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच गहरे संबंध की पुष्टि करता है। इस समझौते के तहत अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज को तकनीकी व्यावसायिक अनुभव प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। कंपनी विद्यार्थियों को विभिन्न उद्योगों में प्लेसमेंट के लिए तैयार करने में मदद करेगी और तकनीकी प्रश्नोत्तरी सत्रों के माध्यम से ज्ञान का विस्तार करेगी। इसी के साथ सेंटर आप एक्सीलेंस के तहत विभिन्न अनुसंधान कार्यक्रम संगठनों के साथ सहयोग करके विद्यार्थियों को विशेष अनुभव प्रदान करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles