छठी के आयोजन को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या आरोपी ने तवे से किया हमला, खिड थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह में गुस्से का ऐसा भयानक अंजाम देखने को मिला, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली वो भी तवे से हमला कर। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। ये दर्दनाक तस्वीरें बिलासपुर के बहतराई इलाके की हैं, जहां रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि 25 साल की रत्ना साहू की जान चली गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि बच्ची की छठी को लेकर विवाद हुआ।

गुस्से में आकर पति गौरीशंकर साहू ने रोटी बनाने वाले लोहे के तवे से रत्ना के सिर पर वार कर दिया। तवा सीधे सिर पर लगा और रत्ना की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पड़ोसी और परिजन सदमे में हैं। सूचना मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ सबूत जुटाने में लग गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी हिरासत में है। इस वारदात ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। मृतका के परिजन गहरे शोक में हैं। रत्ना की मासूम बच्ची की किलकारियां अब मातम में तब्दील हो गई हैं। गौरीशंकर ने थाने जाकर अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घरेलू हिंसा की ये घटना एक गहरी चेतावनी है कि मामूली झगड़े अगर समय पर नहीं सुलझे, तो वह भयानक मोड़ ले सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles