Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में महिला की मौत, ट्रेन में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में महिला की मौत, ट्रेन में मचा हड़कंप

गुरुवार को रेल अधिकारियों को सूचना मिली कि कोरबा से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक महिला गम्भीर रूप से बीमार है।सूचना पर अधिकारी एवं डॉक्टरों की टीम प्लेटफार्म नम्बर 4 पर पहुंचे।जैसे ही ट्रेन पहुंची सभी अधिकारी एवं डॉक्टरों की टीम एसी कोच पर सवार हुई।जहाँ जाच करने पर महिला मृत मिली।जिसके बाद इसकी जानकारी जीआरपी को दी गयी।सूचना मिलने के बाद जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचे और ट्रेन के कोच से शव को उतारा गया।जानकारी मिली कि महिला और उसका पति मड़वा रानी से ट्रेन में चढ़े थे ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के चलते वे लोग एसी कोच में सवार हो गए थे।जहां अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के पति द्वारा टीटीई स्टाफ को दिया गया।लेकिन ट्रेन में कोई आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था नही होने पर टीटीई ने इसकी जानकारी बिलासपुर के अधिकारियों को दिया।हालांकि बिलासपुर पहुंचते पहुंचते काफी देर हो चुकी थी क्योंकि बिलासपुर में जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments