Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ का लोक पर्व पोला के अवसर पर होगी लाल बहादुर शास्त्री...

छत्तीसगढ़ का लोक पर्व पोला के अवसर पर होगी लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में बैल दौड़ और साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन।

छत्तीसगढ़ का लोक पर्व पोला 2 सितंबर सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में बैल दौड़ और साज सज्जा प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही इस दौरान छत्तीसगढ़ी नृत्य संगीत की प्रस्तुति भी दी जाएगी। पोला प्रदेश की संस्कृति सभ्यता और पशुओं के प्रति हमारे प्रेम को दर्शाती है। जिसे लेकर बाजार भी सज चुके हैं। आधुनिकीरण के कारण किसान बैलों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में लोक परंपराओं को जीवित रखना अति आवश्यक है।

इसी कड़ी में आदर्श युवा मंच बिलासपुर द्वारा श्री चंद अनुज की स्मृति में बीते कई वर्षों से पोला के अवसर पर बैल दौड़ एव बैल साथ सज्जा प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है। 2 सितंबर को लाल बहादुर शास्त्री मैदान में शाम 4:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम के उत्साहवर्धन हेतु छत्तीसगढ़ लोक कला मंच मन भौरा लाला जी श्रीवास एवं टीम की प्रस्तुति भी दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं किसानों का सम्मान भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments