Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज एक...

छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज एक दिन में 6,412 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है। इस आयोजन में पूरे प्रदेश से कुल 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें 1,316 जोड़ों का विवाह रायपुर में और बाकी का वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुआ।

समारोह में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और बैगा समुदाय के जोड़ों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों से विवाह किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताते हुए कहा कि योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments