23.8 C
Bilāspur
Monday, March 2, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ कुर्मी मंच का चुनाव हुआ संपन्न चुने गए नए पदाधिकारी।संगठन के विस्तार के लिए होगा प्रयास प्रतिभावान बच्चों को दिया जाएगा मंच

छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच के द्वारा रविवार को साधारण सभा और संगठन के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई सरकंडा चंद्रा भवन में आयोजित इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में अधिकृत चुनाव पदाधिकारी के द्वारा विधिवत चुनाव संपन्न कराया गया सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही जिसमें 22 पदाधिकारी को उनके दायित्व सौंप गए 3 साल के लिए गठित हुई

इस नई कार्यकारिणी में प्रदीप कौशिक अध्यक्ष अनिल वर्मा महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी को स्थान दिया गया है अगले 3 सालों तक यह नई कार्यकारिणी संगठन के विकास के लिए काम करेगी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित प्रदीप कौशिक ने बताया कि संगठन के विस्तार कर समाज को नई ऊंचाइयों में ले जाने का उनका पहला प्रयास होगा इसके अलावा समाज के प्रतिभावान बच्चों को एक मंच मिले इसके लिए वह निरंतर प्रयास करेंगे इसके साथ ही नव गठित पदाधिकारी में महासचिव के पद पर नियुक्त हुए अनिल वर्मा ने भी कहा कि मौजूदा समय में युवाओं की समाज के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका है इसके लिए वे युवाओं की टीम बनाकर संगठन के विस्तार के साथ समाज को नई दिशा देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles