छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पहुंचे, कांग्रेस भवन में की बैठक, राज्य सरकार को घेरा, आगामी मानसून सत्र के साथ अन्य मुद्दों पर की चर्चा

सोमवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात करते हुए उनसे आगामी रणनीति पर चर्चा की इस दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन के जो प्रमुख विभाग हैं उन सबके साथ बैठक की गई है ।

वही अब तक जो काम हुए हैं उसकी रिपोर्ट भी ली गई।साथ ही भविष्य में क्या रूपरेखा होगी उस पर बात की गई है ।उन्होंने साल 2025 को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन के लिए समर्पित किया।साथ ही कहा कि अभी से ही हमलोग अपने संगठन को पुख्ता करना चाहते हैं। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक जो भी बदलाव लाने हैं उसकी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई वही मानसून सत्र पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान कांग्रेस प्रभारी ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को घूरते हुए कहा कि पिछले डेढ़ सालों में छत्तीसगढ़ में अपराध में तेजी से वृद्धि हुई है और छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढ़ से नहीं बल्कि दिल्ली से चल रही है ।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, की”सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री हमारा नेतृत्व कर रहे हैं हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि हम सारी बातों पर चिंता करते हैं, सुनते हैं। जो भी चिंता करने वाले विषय होते हैं हम उसे तुरंत ठीक करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles